बैतूल : प्रियंका गांधी कांग्रेस संगठन के बेनर तले यातायात प्रभारी बैतूल गंज को एक ज्ञापन सौंपा गया है l बैतूल गंज क्षेत्र व अन्य क्षेत्रों में दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन रोड पर खड़े रहते है, जिससे आने जाने वाले अन्य वाहनो को दिक्कतो का सामना करना पड़ता है l
रेल्वे स्टेशन के सामने आटो चालक सवारी लेकर खड़े रहते है तथा बसे भी सुबह के समय आकर रेल्वे गेट पर खड़ी रहती है जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ती जा रही है l ओवरलोडिगं ट्रक सड़को किनारे खड़े रहते है l इन्ही बिंदूओ को लेकर थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया गया l
प्रशासन द्वारा कहा गया कि यातायात व्यवस्था सुधारी जायेगी जो नाजायज वाहन रोड पर खडे रहते है, उनका चालान बनाया जायेगा। प्रशासन की मदद से सभी समस्याओं का समाधान कराया जायेगा l ज्ञापन देने वालो में रमेश भाटिया, गुडडु शर्मा, धीरू शर्मा, निलेश अग्रवाल, प्रदीप चैकीकर, वसीम खान, रहमान भाई, राकेश मांझाी, संतोष खातरकर, अशोक नागले ,सुनिल जेधे, तिरूपति जोशी, प्रवीण तिवारी, सलाम भाई, एवं अन्य कांग्रेसजन शामिल रहे l