भोपाल : हाल ही में विधानसभा सत्र को जल्द समाप्त कर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के मुद्दे पर खुद को बचाना चाहती है। इसी कड़ी में वह कैग की रिपोर्ट भी अब चुनाव के पहले जारी नहीं कर रही है। इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी कैग की रिपोर्ट के तथ्यों को सार्वजनिक करेगी और प्रदेश सरकार को बेनकाब करेगी।

          इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल बुधवार 11 जुलाई को पार्टी के सुभाष नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में 12.00 बजे प्रेस वार्ता करेंगे। इसमें शिक्षा गांरटी कानून में मध्य प्रदेश के प्रदर्शन पर कैग की रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले तथ्यों को सार्वजनिक किया जाएगा। सभी मीडिया बंधुओं को इस प्रेस वार्ता की कवरेज के लिए सादर आमंत्रित किया गया है l 

 

मीडिया सेल
आम आदमी पार्टी, मध्य प्रदेश