नीमच संचालक भौमिकी तथा खनिकर्म मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार एक जनवरी 2017 से नीमच जिले में ऑनलाइन ई-टी.पी. को अनिवार्यतः प्रारम्भ किया गया है। इस संबंध में ऑनलाइन प्रक्रिया में संचालन तथा अन्य तकनीकी जानकारियों के संबंध में वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से विभागीय अधिकारियों एवं पट्टेधारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। अपर कलेक्टर श्री विनय कुमार धोका ने नीमच जिले के सभी पट्टेदरों को सूचित किया गया हैं,कि वे एक जनवरी 2017 से खनिज परिवहन हेतु ई-टीपी का प्रयोग करें। शासन के निर्देशानुसार पूर्व में प्रचलित अभिवहन पासों का परिवहन के दौरान प्रयोग किए जाने को उल्लंघन की श्रेणी में माना जाएगा तथा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में प्रशिक्षण के दौरान प्रकाश में लाई गई सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर, ई-टीपी के माध्यम से ही खनिज परिवहन किया जाना सुनिश्चित करें। इस संबंध में किसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता प्रतीत हो,तो कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) जिला नीमच से सम्पर्क किया जा सकता है।
ई-टी.पी. से ही करें खनिज का परिवहन