९ जुलाई-सीहोर: नगर रेहटी में गंभीर लापरवाही का आलम l बीजेपी सरकार की चिंता बढ़ाने वाली और सुशासन को मुंह चिड़ाने की बात उजागर हो रही है l रेहटी के आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों के स्वास्थ्य डाका डाला जा रहा है ? नगर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को किस तरह का घटिया खाना परोसा जा रहा है l इस का जीता जागता उदाहरण हमारे संवाददाता द्वारा 4 रोज तक आंगनवाड़ी केंद्रों पर देखा गया l पॉलिथीन में बच्चों को खाना परोसा जा रहा है l क्या यह खाना बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं है ? वहीँ नगर के कई आंगनवाड़ी केंद्र तो कई दिनों तक खुलते ही नहीं इन्हें भी देखने वाला कोई नहीं है l

                      जानकारी के मुताबिक जो सिस्टम सामने आया है वो यह है कि रेहटी में 2 माह से सुपरवाईजर मेडम चार्ज में आई है l अभी तक नगर की आंगनवाड़ी केंद्रों की उन्होंने सुध तक नहीं ली l यहां तक की आंगनवाड़ी केंद्रों पर क्या चल रहा है यह देखना तक मेडम ने उचित नहीं समझा l आम जनता को सुशासन का भरोसा दिलाने वाले यशस्वी मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में प्रियंका चौहान मेडम को दो माह नियुक्त हुए बीत चुके l पर मजाल है मेडम नगर की एक भी आंगनवाड़ी केंद्र पर देखी गई हो ! ये सरनेम का सहारा नहीं तो और क्या है ? अधिकारियों पर भी अच्छा खासा दबाव है इसलिए आधिकारी खुद की कार्यवाही न हो जाये, इस बात से दब रहे है । परन्तु आँगनबाडी केन्द्र नही खुलने से बच्चों वापस घर लोट जाते है। और जो खुल रहे हैं वो उसमे सिस्टम की पोल उजागर करने में कसर नहीं छोड़ रहे है l 

रेहटी से -बलराम सिसोदिया की रिपोर्ट