भोपाल -राजधानी में हाईप्रोफाइल लाइफ जीने के चक्कर में ससुराल में रहते बीएड करने के  उपरांत एक लेडी टीचर ने पिछले कई सालों से ससुराल की नाक में दम कर रखा है l यूपी से आई लेडी टीचर कोलार क्षेत्र की एक पॉश कालोनी में पति से दूर फ्लेट लेकर कई वर्षों से रह रही है l गौरतलब है कि लेडी टीचर यूपी में सरकारी मुलाजिम होते हुए भी ससुराल वालों को कईयों बार मनगढ़ंत व अनर्गल सवालों के कटघरे में खड़ा कर चुकी है l हालाँकि लेडी टीचर का संबंध राजधानी के प्रतिष्ठित शिक्षित और सभ्रांत ससुराल है l लेकिन लेडी टीचर के झूठे आरोपों से परेशान होकर अब सेवानिवृत ससुर अपनी बेटी के साथ इंदौर में रहते हैं l फ़िलहाल लेडी टीचर का पति ग्वालियर की फार्मा कम्पनी में प्रायवेट जॉब कर रहा है l

              

                             जानकारी के अनुसार लेडी टीचर का पति शादी के समय जूडीशियल डिपार्टमेंट में नौकरी में था l सोसायटी में रात-बिरात लेडी टीचर के रवैये से हैरान लोगों ने केम्पस में बिगड़ रहे माहौल को देखते हुए लेडी टीचर के परिवार को सोसायटी से बाहर निकाला था l और इसी के चलते पति को भी नौकरी गवानी पड़ी थी l तभी से लेडी टीचर खुद के फ्लेट में रह रही है l मामले से निकलकर कई सवाल सामने आ रहे है ? आखिर क्यूँ लेडी टीचर के पति को जूडीशियल-जॉब से हाथ धोना पड़ा था ? आखिर ससुराल वालों को लेडी टीचर के फ्लेट में रहने वाले पेइंग गेस्ट से क्यूँ एतराज़ है ? क्या वजह है कि लेडी टीचर अपने कार्यस्थल से कर्तव्य विमुख होकर राजधानी में रह रही है ?

                   सूत्रों की ज़ुबानी यूपी के सूदखोर बाप की कहानी

                             लेडी टीचर के पिता का यूपी में सूदखोरी का काम है ब्याज के लालच में गरीब किसानों को लूटने की अच्छी खासी दुकानदारी चला रखी है l ब्याज से रूपये देकर देहात के किसानों की जमीन गिरवी रखना और हड़प कर लेना वर्षों से सूदखोर पिता की आदत में शुमार है l गरीबों की जमीन को क़र्ज़ में डुबोकर खुद की जमीन बनाने वाले सूदखोरी के किस्से जनचर्चा का विषय है l