नीमच | 06-जनवरी-2017 कलेक्टर श्री रजनीश श्रीवास्तव द्वारा जनपद पंचायत नीमच के सहायक विकास विस्तार अधिकारी श्री एच.एस.भरंग को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीवीका मिशन योजनान्तर्गत सौंपे गए लक्ष्य के विरूद्ध प्रगति नगण्य होने और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर श्री भंरग की आगामी दो वेतन वृद्धि अंसचयी प्रभाव से रोकने का दण्ड देते हुए उन्हे भविष्य के लिए सचेत किया गया है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुनाभीडे ने बताया कि राष्ट्रीय आजीवकी का मिशन की लक्ष्य पूर्ति नही करने तथा कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर श्री भंरग को कारण बताओं सूचना पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था, जो समाधानकारक नही पाया गया। अतः मध्यप्रदेश सिविल सेवा (स्वर्गीकरण नियंत्रण पर अपील नियम-1966) के तहत श्री भंरग की दो वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।