हरदा-बालागांव: बरसात का मौसम आते ही बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं l मेंटेनेंस के नाम पर कभी फाल्ट तो कभी ओवर लोड का बहाना लेकर दिन और रात की जा रही है बिजली कटौती l ग्रामीणों को लगातार 24 घंटे बिजली नही मिल रही है, बमुश्किल चार घंटे बिजली प्रदाय की जाती है l रहटगांव फीडर से दो दर्जन से अधिक गांवो में गांव की बिजली संचालित होती है ऐसे मै बिजली घंटो बंद रहती है l
बिजली कटोती से बालागांव एव आसपास के क्षेत्रों मै कई घंटो की कटोती की जाती है या फिर कम वोल्टेज करके दी जाती है l बिजली से चलने वाले उपकरण ठीक से चल नही पाते, लगातार लंबे समय बिजली गुल रहने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पडता है l
लोगो की दिनचर्या पर भी असर पड़ता है, लोगों का कहना है कि बिजली कटौती का निश्चित शेडूल होना चाहिए l कटोती के चलते लोगो को पेयजल की समस्या रहती है l बिजली कंपनी के अधिकारियों को इस और ध्यान देकर व्यवस्था को दुरूस्त करना चाहिए l कटोती को लेकर ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों व किसानों मै भारी आक्रोष है l