होशंगाबाद : राजस्व विभाग के अंतर्गत तहसीलदार, पटवारी, प्रवाचक, एईजीएम एवं ऑपरेटरों के लिए आरसीएमएम का नवीन पुनरीक्षित प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथि तय कर दी गई है। नर्मदापुरम संभाग के संभागीय सलाहकार आरसीएमएम वरूण शर्मा ने बताया कि होशंगाबाद जिले के लिए 3 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बैतूल जिले में 5 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे से ई-दक्ष केन्द्र में तथा हरदा जिले में 9 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे से ई-दक्ष केन्द्र जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। श्री शर्मा ने बताया कि राजस्व अधिकारियों को मुख्यत: पट्टा वितरण (नवीन पट्टे हेतु आवेदन), शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के अविवादित नामांतरण, स्पीच टू टेक्स्ट कन्वर्टर, अविवादित बंटवारा से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्री शर्मा ने संभाग के तीनों जिले के कलेक्टर्स से अनुरोध किया है कि वे प्रशिक्षण हेतु जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक को आवश्यक सहयोग करने का निर्देश देंवे।