उज्जैन : लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के प्रहरियों और सरस्वती पुत्रों पर लगातार हमले किये जा रहे हैं l इसी क्रम में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने वाले उज्जैन के एक पत्रकार पर जानलेवा हमला हुआ है l जानकारी के अनुसार पत्रकार जय कौशल, भाजपा प्रशासित उज्जैन नगर निगम के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे थे l

         जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार करने वाले ठेकेदार शुभम खंडेलवाल और सावन मिश्रा ने पहले तो पत्रकार को धमकी दी और बाद में पत्रकार ने उनकी बात नहीं मानी तो उस पर हमला कर दिया और उनके हाथ-पैर तोड़ दिए गए l 

          एक और पत्रकारों पर लगातार हमले बढ़ते जा रहे हैं और दूसरी तरफ सरकारें केवल पत्रकार सुरक्षा कानून लाने के नाम पर सिर्फ घोषणाओं तक ही सीमित हैं l जिम्मेदारों को चाहिए कि तत्काल पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये ताकि समाज को सच का आइना दिखाने वाले सरस्वती पुत्र निडर होकर कर्तव्य पथ पर अडिग रहकर समाज को एक नई दिशा दे सकें l