भोपाल : राजधानी भोपाल में एक और हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहाँ एक वकील के ऊपर कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला किया गया है l जानकारी के अनुसार मामला शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र का है l कैम्ब्रिज स्कूल के पास काली वरना कार से अज्ञात लोगों द्वारा क्रिमनल लॉयर को जान से मारने की कोशिश की गई है l
जानकारी के अनुसार किसी पुराने केस को लेकर काफी दिनों से बदमाश वकील की रेकी कर रहे थे । वकील मुहम्मद सफीर को घायल अवस्था में भौपाल फ्रेक्चर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है l