प्रदेश के खजिन साधन, वाणिज्य एवं उद्योग तथा रोजगार, प्रवासी भारतीय मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुक्रवार को नीमच जिले के कुकडेश्वर पहुंचकर, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री सुन्दरलाल पटवा को श्रृद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रृद्धाजंली दी और शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुक्रवार की शाम कुकडेश्वर में स्व. श्री पटवा के पैतृक निवास ‘‘फुलवारी‘‘ पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री सुन्दरलाल पटवा के चित्र पर पुष्प चढाकर उन्हे श्रृद्धाजंली दी तथा पटवा परिवार के सदस्यों से चर्चा कर शौक संवेदना व्यक्त की। मंत्री श्री शुक्ल ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री पटवा के अनुज, नगर परिषद कुकडेश्वर के अध्यक्ष श्री समरथलाल पटवा व श्री सम्पतलाल पटवा एवं परिवारजनों से भेंट कर उन्हे ढांढस बंधाया तथा शोक संतृप्त परिवार को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना भी की।