भोपाल : कोलार थाना क्षेत्र के वार्ड ८३, सेक्टर एच, हनुमान मंदिर के पीछे निवास करने वाले सीबीआई में हेड कान्स्टेबल के पद पर पदस्थ शरद शुक्ला का शव घर के बाथरूम में संदिग्ध अवस्था में मिला है l जानकारी के अनुसार सीबीआई भोपाल में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत थे शरद शुक्ला l उनकी पत्नी भी नौकरी करती हैं l खबर लगने पर पुलिस ने शव को हमीदिया अस्पताल भेज दिया है l शव का पोस्ट मार्टम होने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा l
भोपाल : CBI में पदस्थ हैडकांस्टेबल की मिली दो दिन पुरानी लाश