भोपाल :  प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 29 जून को प्रात: 11 बजे से प्रदेश के सभी संभाग के कमिश्नर्स एवं पुलिस महानिरीक्षकों की बैठक वल्लभ भवन भोपाल में आयोजित की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना, वनाधिकार आदि की समीक्षा करेंगे।

           मुख्यमंत्री सुशासन के अंतर्गत राजस्व प्रकरणों के निराकरण, मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, समाधान एक दिन, लोक सेवा गारंटी की समीक्षा करेंगे। श्री चौहान फसल बीमा योजना, नगरीय क्षेत्र के आवासीय पट्टे, आबादी अधिकार पत्र, पट्टे का वितरण, चरण पादुका योजना, स्वरोजगार मेले की तैयारी की समीक्षा करेंगे। कमिश्नर श्री उमराव ने संभाग के तीनों जिलों के कलेक्टर्स को निर्देश दिए है कि वे निर्धारित एजेंण्डे से संबंधित जानकारी तत्काल आयुक्त कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।