होशंगाबाद : नगर के सबसे सुरक्षित और व्यस्ततम माने जानेवाले कलेक्टर बंगला रोड पर दिनदहाड़े एक ५५ वर्षीय अधेड़ की बाइक सवार दो नकाबपोशों ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है l घटना सुबह 11 बजे की बताई जा रही है l हत्या की खबर लगते ही नगर में सनसनी फ़ैल गई l कुछ राहगीरों ने व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाया जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया l
जानकारी के मुताबिक कलेक्टर बंगला रोड पर कल 11 बजे सुबह एक ५५ वर्षीय व्यक्ति पर दो बाइक सवार नकाबपोशों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया l वहां से गुजर रहे राहगीरों द्वारा उस व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया l जानकारी के मुताबिक मृत व्यक्ति की पहचान रमेश जो कि किसी राशन दुकान का कर्मचारी है के रूप में की गई है l
पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर नकाबपोशों की तलाश शुरू कर दी है l घटना स्थल के पास स्थित एक एटीएम के सीसीटीवी को भी चेक किये जाने की बात सामने आ रही है l