होशंगाबाद :  अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस का कार्यक्रम 26 जून को जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा। नशीले पदार्थों के दुरूपयोग और अवैध व्यापार के विरूद्ध जनजागृति रैली एवं नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 26 जून को शासकीय नर्मदा महाविद्यालय होशंगाबाद में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल उपस्थित रहेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संगीता नरेन्द्र सिंह सोलंकी करेंगी। कार्यक्रम प्रात: 9 बजे से सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त कल्याण विभाग तथा अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री शक्तिपीठ होशंगाबाद के तत्वधान में आयोजित किया जाएगा।

               अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण के अवसर पर 26 जून की प्रात: 8 बजे से शहर के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की रैली निकाली जाएगी। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नर्मदा महाविद्यालय पर पहुंचेगी। प्रात: 9:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर कलेक्टर प्रियंका दास अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस का संकल्प दिलायेंगी तथा प्रात: 10 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।