होशंगाबाद : माध्यमिक शिक्षा मंडल की पूरक परीक्षाएं 3 जुलाई से प्रारंभ होने जा रही है। होशंगाबाद जिले में जिले की समन्वयक संस्था शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से प्रत्येक केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष को गोपनीय सामग्री के वितरण हेतु जिला कलेक्टर के अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती निधि सिंह गोहल को नियुक्त किया गया है। गोपनीय सामग्री का वितरण नियुक्त प्रतिनिधि एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल वैद्य के मार्गदर्शन में सुरक्षा व्यवस्था के अधीन किया जाएगा। मंडल द्वारा संचालित पूरक परीक्षाओं के संचालन हेतु जिले के समस्त परीक्षा केन्द्रों की गोपनीय सामग्री संबंधित थाने में सुरक्षित रखी जाएगी। प्रत्येक थाने में गोपनीय सामग्री निकालने हेतु केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष, थाना प्रभारी एवं कलेक्टर के प्रतिनिधि के समक्ष प्रश्न पत्र थाने से निकालने की कार्यवाही की जाएगी।
पूरक परीक्षाओं में नकल पर अंकुश हेतु एवं परीक्षा के सफल संचालन हेतु उड़न दस्ता दल का गठन किया गया है। उड़न दस्ता दल आकस्मिक निरीक्षण, सामूहिक नकल की प्रवृत्ति को रोकने एवं परीक्षा में विघ्न डालने वाले आपराधिक तत्वों की रोकथाम करेगा। कलेक्टर प्रियंका दास ने उड़न दस्ता दल प्रभारी की एवं कलेक्टर प्रतिनिधि तथा थाना प्रभारी की नियुक्ति की है। कलेक्टर ने परीक्षा केन्द्र शा.उत्कृष्ट उमा.वि. होशंगाबाद हेतु उड़न दस्ता दल प्रभारी के रूप में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी वृन्दावन सिंह एवं तहसीलदार श्रीमती शिवानी पाण्डे की नियुक्ति की है। कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में उपपंजीयक सहकारिता अखिलेश निगम तथा थाना प्रभारी अनूप सिंह नैन की ड्यूटी लगाई है।
शा.कन्या उमा.वि. सिवनीमालवा में उड़न दस्ता दल प्रभारी के रूप में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी धीरेन्द्र सिंह की तथा तहसीलदार प्रमेश जैन की नियुक्ति की गई है। कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास रामकुमार सोनी एवं थाना प्रभारी अजय तिवारी की ड्यूटी लगाई गई है। शा.उमा.वि. केसला में उड़न दस्ता दल प्रभारी के रूप में नायब तहसीलदार नर्मदा प्रसाद शर्मा की नियुक्ति की गई है। कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती आशा मौर्य की एवं थाना प्रभारी अशोक बरबडे की ड्यूटी लगाई गई है। शा.मॉडल उमा.वि. बाबई में उड़न दस्ता दल प्रभारी के रूप में तहसीलदार आलोक पारे की तथा कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में बीआरसी विनोद केरकेट्टा की तथा थाना प्रभारी के रूप में राजेन्द्र वर्मन की नियुक्ति की गई है। शा.एसजेएल उमा.वि. सोहागपुर में उड़न दस्ता दल प्रभारी के रूप में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री बृजेश सक्सेना की तथा तहसीलदार श्री भास्कर गाचले की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रमिला सोनी एवं थाना प्रभारी श्री त्रयंम्बक सप्रे की ड्यूटी लगाई गई है।
शा.कन्या.उमा.वि. पिपरिया में उड़न दस्ता दल प्रभारी के रूप में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री मदन सिंह रघुवंशी की नियुक्ति की गई है। कलेक्टर प्रतिनिधि के रू प में परियोजना अधिकारी अमित शर्मा तथा थाना प्रभारी के रूप में प्रवीण कुमरे की ड्यूटी लगाई गई है। शा.टैगोर उमा.वि. बनखेडी में उडन दस्ता दल प्रभारी के रूप में तहसीलदार श्रीमती गीतांजलि की नियुक्ति की गई है, कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एसडी सिंह एवं थाना प्रभारी पंकज वाडेकर की ड्यूटी लगाई गई है।