पेंड्रा :  क़र्ज़ के बोझ में दबे पिपरिया के किसान सुरेश सिंह मरावी की आत्महत्या के बाद से शुरू हुआ आंदोलन और प्रदर्शन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है l  इसी सिलसिले में आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़  ने पूर्व में में दिए अल्टीमेटम के अनुसार आज SDM कार्यालय का घेराव कर दिया l सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने पहले जुलूस निकाला और बाद में जुलूस के साथ SDM कार्यालय पहुंच कर जमकर नारेबाजी की इस दौरान उनकी पुलिस के साथ झूमाझटकी भी हुई, हालांकि मामला संभाल लिया गया l

        इसके पूर्व भी जनता कांग्रेस ने 16 जून को पेंड्रा थाने का घेराव किया था l जिसके बाद पुलिस को प्रशासन के खिलाफ कार्यवाही और FIR दर्ज करने के लिए ज्ञापन दिया था l साथ ही fir और कार्यवाही न करने की सूरत पर SDM कार्यालय का घेराव और उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी थी l समय सीमा समाप्त होने के बाद आज जनता कांग्रेस ने SDM कार्यालय का घेराव किया साथ ही ज्ञापन भी सौंपा l जिसमें जांचकर्ता अधिकारी से लेकर पटवारी, तहसीलदार और किसान सुरेश सिंह मरावी को नोटिस जारी करने वाले अधिकारी के खिलाफ जांच और FIR की मांग की गई है l

        साथ ही मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री और सहकारिता मंत्री पर भी FIR की मांग की है l इसके पूर्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भी इसी किसान के मामले में FIR दर्ज करने और कार्यवाही को लेकर पिंटा थाने का घेराव किया था l आज के आंदोलन के बाद जनता कांग्रेस जे ने 15 दिन का और समय दिया है कि यदि 15 दिनों में कार्यवाही नहीं हुई तो जनता कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ अनु विभागीय कार्यालय में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा l