सिवनी मालवा  : जिले की सिवनी मालवा तहसील के ग्राम आगरा से खबर आ रही है कि कर्ज से परेशान होकर किसान चंद्रकांत यादव ने फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली है l जानकारी के अनुसार मृतक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है l 

               मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के परिजनों ने बताया है कि चंद्रकांत कर्ज से परेशान था l मृतक पर 3.५ लाख  का कर्ज था l जो उसने किसी ज्वेलर्स से लिया था l मृतक के परिजनों के मुताबिक ज्वेलर्स चंद्रकांत पर पैसे के लिए दबाव बना रहा था और चैक लगाकर पैसा निकालने और जमीन अपने नाम कर देने की धमकी दे रहा था l जानकारी मिली है कि चंद्रकांत ने ज्वेलर्स के पास चैकबुक और जमीन के कागज़ गिरवी रखे हुए थे l अब पुलिस मामले की जाँच कर रही है l