रेहटी - रीवा से स्वप्निल और इंदौर से महेंद्र गौर इटारसी शादी में आए। इटारसी से बारात के साथ सलकनपुर आए। लेकिन इन दोनो को नही मालूम था कि यह बारात उनके जीवन की मौत की बारात सावित होगी। जहां सलकनपुर आई बारात में चल रहे स्वप्निल और महेंद्र को अंधी गति से रेहटी से बुदनी की ओर जा रहे ट्रक ने रौंद दिया। जहां स्वप्निल की तो मौके पर ही मौत हो गई और महेंद्र को गंभीर अवस्था में तत्काल अस्पताल ले जाया गया है l लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई है ।
नाच गाने के बीच चल रही बारात में मातम छा गया और गमगीन माहोल में शादी संपन्न कराना पड़ा। जहां इस दुर्घटना से गुस्साएं बारातियों ने ५ किमी तक ट्रक का पीछा कर ट्रक को आग के हवाले कर दिया है । घटना शनिवार रात ९:३० बजे सलकनपुर छोठा मठ के पास की है। रेहटी पुलिस ने मर्ग कायम कर और दोनो का पीएम कराकर शव रविवार को परिजनो को सौंप दिया।
बतादें कि रेहटी के गांव बीबदा निवासी श्रवण गौर की छोटी लड़की की शादी सलकनपुर छोटा मठ से होने जा रही थी। जहां होशंगावाद और इटारसी से शाम को बारात आने के बाद बारात में सभी झूमते गाते हुए जा रहे थे। तभी अंधी रफ्तार से सलकनपुर की ओर आ रहे एक ट्रक ने बारातियों पर ट्रक चढ़ा दिया। जहां कोहराम मच गया। और महुगंज रीवा निवासी स्वप्निल पाडे पिता रामेंद्र उम्र २३ वर्ष और इंदौर निवासी महेंद्र गौर पिता प्रेमनारायण गौर उम्र ४० वर्ष दोनो को रौंदते हुए भाग निकला। जहां स्वप्निल पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। और महेंद्र गौर को गंभीर अवस्था में रेहटी अस्पताल लाया गया। जहां भोपाल रेफर करने के बाद महेंद्र गौर ने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस ने ट्रक चालक की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है l पुलिस ने इस हादसे में ड्रायवर और हेल्पर को आरोपी बनाया है। वहीं चालक के साथ मारपीट करने वाले ८-१० अज्ञात लोगों के खिलाफ भी कई धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया है