सिवनी मालवा: लाखों के अवैध मिट्टी उत्खनन की जाँच में प्रशासन नौ दिन चले अढाई कोस वाली कहावत को चरितार्थ कर रहा है l एसडीएम साहब द्वारा की जा रही जाँच का पाँचवा महिना लगने वाला है परन्तु जाँच किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है l  

                 अब दिनों दिन मामला बेहद संगीन होता जा रहा है जिला प्रशासन पिछले साल से अब तक मिट्टी चोर को नहीं पकड़ पाया है और तो और पंचायत में सरकारी गबन करने वालों की जानकारी देने में अब तो मीडिया को भी गुमराह करने की खबर है l 

                मालूम हो कि एक शिकायत पर मामले में जाँच लम्बे समय से संधारित है l पता चला जाँचकर्ता श्रीमान तहसीलदार महोदय द्वारा राजस्व मामले की जांच पूर्ण करके सबमिट भी कर चुके हैं ऐसी भी खबर है तो कार्यवाही कौन करेगा? बस इसका निर्धारण होना बाकी है l लेकिन अब झूठ बोलने से क्या फायदा? लोक सेवक होकर कर्तव्य विमुख होने से क्या फायदा ? यहां बताना जरूरी है कि पूरा के पूरा मामला ग्राम बाबरी निवासी भागीरथ ने आयुक्त महोदय को सरपंच ग्राम पंचायत बाबरी द्वारा अवैध उत्खनन और शासकीय गबन को लेकर एक शिकायत आवेदन कार्यवाही बाबत दिया था l जानकारी के मुताबिक 3 फरवरी को कार्यालय आयुक्त नर्मदापुरम,होशंगाबाद ने सिवनी मालवा एसडीएम से पत्र क्रमांक ९८१ के माध्यम से १० दिवस में जाँच प्रतिवेदन चाहा था लेकिन ४ महीने बीत चुके हैं l फिलहाल कमिश्नर कार्यालय सिवनी मालवा एसडीएम के जांच प्रतिवेदन के इंतजार में है l तब कहीं जाकर कार्यवाही का निर्धारण होगा सकेगा l