मुंबई : शिवसेना से दूरी को पाटने के लिए अमित शाह ने उद्धव ठाकरे से भले ही मुंबई आकर मुलाकात की हो, लेकिन शिवसेना इस खाई को पाटने के मूड में नजर नहीं आ रही है l अगले लोकसभा चुनावों में शिवसेना के अकेले दम पर चुनाव लड़ने की बात दोहराते हुए उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया है कि श्रीनिवास वनगा पालघर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार होंगे l दिलचस्प बात है कि हाल ही में संपन्न लोकसभा उपचुनाव में वनगा बीजेपी उम्मीदवार राजेंद्र गाविते से हार गए थे l
शिवसेना के 52वें स्थापना दिवस के मौके पर उद्धव ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से घर-घर जाने को कहा l उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, आप लोग घर-घर जाइए और पता कीजिए कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल पा रहा है या नहीं l उन्होंने संपर्क फॉर समर्थन अभियान की शुरुआत की है, आप सत्य शोधन अभियान चलाइए l