रांची : झारखंड की राजधानी रांची के कोचांग से खबर आ रही है कि वहां बन्दूक की नोक पर एक साथ ५ लड़कियों से गैंगरेप किया गया है l यह घटना मंगलवार की है l सभी महिलाएं खूंटी जिले के कोचांग गांव में स्थानान्तरण और मानव तस्करी को लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए गई थीं l घटना का पता एक दिन बाद तब चला जब महिलाओं ने सामाजिक कार्यकर्ता को इसके बारे में बताया l उसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई l
पुलिस का कहना है कि उसने संदिग्धों की पहचान कर ली है और उन्हें पकड़ने के लिए कई जगहों पर दबिश दी जा रही है l पुलिस ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज की और रांची के डीआईजी अमोल वी होमकर ने मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया है l पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी आदीवासी गांवों में चलने वाले पत्थलगढ़ी आंदोलन से संबंधित हैं l इस आंदोलन के तहत पत्थर गाड़ कर गांव का सीमांकन किया जाता है l
पुलिस के मुताबिक, घटना को अंजाम देने वाले अपराधी पत्थलगड़ी में शामिल रहे हैं l जब नुक्कड़ नाटक के लिए बुलावे पर कोचांग के मिशनरी स्कूल में पहुंची नाटक मंडली का स्कूल से ही अपहरण कर लिया गया l महिलाओं ने बताया कि कार को बंद करने से पहले उनके पुरुष साथियों को पीटा गया और उन्हें उनकी ही पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया l इसके बाद आरोपी महिलाओं को जंगल में ले गए और उनका गैंगरेप किया और इस पूरी घटना को अपने फोन में रिकॉर्ड किया l