होशंगाबाद : भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 जून को इंदौर से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थी आधारित होशंगाबाद जिले में व्यक्तिगत आवास निर्माण के गृह प्रवेश कार्यक्रम का ई-शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होशंगाबाद जिले के प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करेंगे।
इस अवसर पर होशंगाबाद नगर के वार्ड क्रमांक 13 आदर्श नगर में कार्यक्रम की तैयारियां नगरपालिका द्वारा सुनिश्चित कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी होशंगाबाद जिले के हितग्राहियों से दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच चर्चा करेंगे।
इस अवसर पर आदर्श नगर कार्यक्रम स्थल पर म.प्र. विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा, होशंगाबाद जिले के प्रभारी मंत्री जालम सिंह पटेल, नरसिंहपुर होशंगाबाद सांसद राव उदय प्रताप सिंह, म.प्र. खनिज विकास निगम के अध्यक्ष शिवचौबे, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भरत सिंह राजपूत, नगरपालिका अध्यक्ष अखिलेश खण्डेलवाल, पूर्व मंत्री मधुकरराव हर्णे मौजूद रहेंगे।