पेंड्रा : सारबहरा बाईपास पर सड़क के किनारे खेत में आज सुबह खून से लतपथ युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गयी l युवक की पहचान खोद्री निवास सुनील तीवारी के रूप में की गयी है l पेंड्रा रोड पुलिस मौके पर पहुचकर मामले की जाच कर रही है l
खोडरी निवासी सुनील तिवारी चोलामंडलम फाइनेंस कम्पनी में रिकवरी एजेंट के रूप में कार्य करता था और अन्य दिनों के समान कल रात भी अपना काम ख़तम करके रात 9 बजे अपने ऑफिस से घर के लिए निकला था l लेकिन घर नहीं पंहुचा जिसके बाद कर्मचारियों और परिजनों के द्वारा उसकी रात भर तलाश की जा रही थी, लेकिन कही भी उसका पता नहीं चला l आज सुबह सारबहरा बाईपास के पास एक युवक की लाश मिलने की सुचना मिली जिसके बाद पेंड्रा रोड पुलिस मौके पर पहुची और उसकी पहचान खोडरी निवासी कल रात से घर नही पहुचे नवविवाहित युवक सुनील तिवारी के रूप में हुई l
युवक के सर में किसी हथियार या डंडे से हमले के कारण गंभीर चोट आई थी और खून बहुत ज्यादा बह चूका था l पुलिस ने घटना स्थल से युवक की बाइक शराब की बोतल और युवक का मोबाइल भी जप्त किया और आशंका जता रही है की किसी के द्वारा प्री प्लांड करके युवक को बुलाकर शराबखोरी की गयी और उसके बाद उसकी हत्या की गयी और शव को वही छोड़कर हत्यारे मौके से फरार हो गए है l वही पुलिस मामले की जाच कर जल्द से जल्द खुलासा करने की बात कह रही है l फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है l