आगर-मालवा अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी का वार्षिक रोस्टर निरीक्षण वर्ष 2016-17 माह जनवरी का किये जाने हेतु अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती संघमित्रा गौतम ने रोस्टर निरीक्षण दल गठित किया है। अधीक्षक एस.एस.भूरिया को दल प्रमुख बनाया गया है। दल में पंचायत समन्वय अधिकारी श्री संजय विनोदिया को रखा गया है। यह दल जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में उप तहसील सोयतकलां, द्वितीय सप्ताह में प्री मैट्रिक बालिका छात्रावास सोयतकलां तथा तृतीय सप्ताह में प्री मैट्रिक बालक छात्रावास आगर क्रमांक-1 का रोस्टर निरीक्षण करेगा। अपर कलेक्टर श्रीमती गौतम ने इन विभागों के अधिकारी को निर्देश दिये कि निरीक्षण के दौरान दल को आवश्यक रिकार्ड उपलब्ध कराएं।