होशंगाबाद :  चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय सामूहिक योग दिवस का जिला स्तरीय योग अभ्यास कार्यक्रम 21 जून को प्रात: 6 बजे से शांति निकेतन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल होशंगाबाद में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय योग अभ्यास कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में म.प्र. विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत के अध्यक्ष कुशल पटेल करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश खण्डेलवाल उपस्थित रहेंगे।

              चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय सामूहिक योग दिवस का जिला स्तरीय योग अभ्यास कार्यक्रम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है। प्रात: 6:30 बजे सभी सहयोगीगण शांति निकेतन स्कूल में उपस्थित होंगे। प्रात: 6:40 बजे अतिथिगणों का आगमन होगा। प्रात: 6:42 बजे म.प्र. गान की प्रस्तुति होगी तथा प्रात: 6:45 बजे आकाशवाणी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का योग दिवस के अवसर पर आम जनता के लिए दिए गए संदेश का प्रसारण होगा। प्रात: 7 बजे सभी जन योग अभ्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।