होशंगाबाद :  गूजरबाड़ा सड़क हादसे में कल रात हुई युवक की मौत के बाद परिजनों बाबई आंखमऊ चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं l प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हैं , जानकारी मिलने पर मौके पर SP के निर्देशन में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है l क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह भी मौके पर पहुँच गए हैं l  परिजनों के साथ ग्रामीणों द्वारा सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन, बतादें कि ग्रामीणों ने घटना के बाद पुलिस वाहन सहित 20 से अधिक डंपरों को किया था आग के हवाले l