होशंगाबाद : ग्राम गूजरवाडा और कीरपुरा के बीच रेत से भरे एक डम्पर ने पूर्व सरपंच के भतीजे को कुचल दिया है l पूर्व सरपंच देवनारायण यादव के भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई l घटना की जानकारी गाँव में आग की तरह फैली और गुस्साए ग्रामीणों ने डम्पर में आग लगा दी और वह से निकलने वाले लगभग दो दर्जन डंपरों को आग के हवाले कर दिया l 

              जब घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो ग्रामीणों ने उन पर भी हमला कर दिया, बमुश्किल पुलिस को अपनी जीप वहां छोड़कर भागना पड़ा l घटना की सूचना मिलने पर एसपी होशंगाबाद अरविन्द सक्सेना ने पुलिस बल को गाँव की ओर रवाना किया l 

              जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात करीब साढ़े नों बजे की बताई जा रही है l गूजरवाडा निवासी किसान कृष्णकुमार पिता रामनारायण यादव उम्र २२ वर्ष अपने कर्मचारी शिवप्रसाद यादव के साथ बाइक से घर लौट रहा था रास्ते में रेत से भरे एक डम्पर ने बाइक को टक्कर मारी जिसमे कृष्णकुमार की मौत हो गई l घटना के बाद ग्रामीणों ने डम्पर में आग लगा दी और वहां से गुजरने वाले करीब दो दर्जन डंपरों को आग के हवाले कर दिया l