रायपुर : समान काम समान वेतन की मांग को लेकर ठेका कर्मचारी यूनियन के बिजली सब स्टेशन में काम करने वाले आॅपरेटरों ने मंगलवार को बिजली कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने कंपनी के मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के जरिए उन्होंने समान काम समान वेतन की मांग की है।

         इसके अलावा ठेका कर्मचारियों को दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी बनाने की भी मांग की गई। मांगों के संबंध में यूनियन ने कार्यपालक निदेशक, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कलेक्टर के नाम पर ज्ञापन सौंपा है। यूनियन ने मांग पूरी नहीं होने पर 10 दिन बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में नरेन्द्र सिंह चौहान, जगजीवन साहू, श्याम बंजारे,दीपक कुमार गुप्ता, हुल्लास ध्रुव, शिव कुमार सहित बड़ी संख्या में ठेका आॅपरेटर शामिल हुए।