इंदौर : खबर आ रही है कि इंदौर के प्रसिद्द संत भैयूजी महाराज ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है l जानकारी के अनुसार गोली लगने के बाद उन्हें इंदौर के बोम्बे हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था जहाँ रास्ते में ही उनकी मौत हो गई l
बड़ी संख्या में उनके समर्थकों का पहुंचना जारी है l अचानक हुई इस घटना से लोगों में हडकंप मच गया है l बताया जा रहा है कुछ दिनों से वो डिप्रेशन में थे, इसके पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है l बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया था l उनकी पत्नी माधवी का दो साल पहले निधन हो चुका है। 30 अप्रैल 2017 को शिवपुरी की डॉ. आयुषी से उन्होंने दूसरी शादी की थी l साल भर पहले ही दूसरी शादी के बाद इस खबर से पूरा देश आश्चर्य में पड़ गया है l
1968 को जन्में भय्यू महाराज का असली नाम उदयसिंह देखमुख है। वे शुजालपुर के जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते है। उनका कई हाईप्रोफाइल लोगों से संपर्क रहा है| वे चर्चा में तब आए जब अन्ना हजारे के अनशन को खत्म करवाने के लिए तत्कालीन केंद्र सरकार ने अपना दूत बनाकर भेजा था। बाद में अन्ना ने उनके हाथ से जूस पीकर अनशन तोड़ा था। पीएम बनने के पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी सद्भावना उपवास पर बैठे थे। तब उपवास खुलवाने के लिए उन्होंने भय्यू महाराज को आमंत्रित किया था।