इटारसी : आदिवासी सेवा समिति तिलक सिंदूर के तत्वावधान में दिनांक 10.6.2018 को विशाल भंडारा एवं देवी जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई l कार्यक्रम प्राचीन शिव मंदिर तिलक सिंदूर मंदिर परिसर में आयोजित किया गया था l जिसमें आस-पास के क्षेत्रों से लगभग 3 से 4000 लोगों ने शिरकत की l

            कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीताशरण शर्मा थे जिन्होंने अपने उद्बोधन में आदिवासी सामुदायिक भवन तिलक सिंदूर में बनाने का आश्वासन दिया एव कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में  सुरेश करिया उपाध्यक्ष भीम शक्ति सेना,  PC चौधरी वरिष्ठ समाजसेवी,  किशोर मैना,उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश वाल्मीकि महासभा एवं छत्रपाल सिंह राजपूत थे कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी के रुप में आदिवासी विकास परिषद एवं अन्य सामाजिक संगठन ने भूमिका निभाई l