इटारसी : जीआरपी इटारसी ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि ट्रेनों में लूट और चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है जिसके तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है l आरोपियों के पास से जीआरपी ने तीन लाख के मोबाइल,दो लाख सत्तर हजार के जेवरात, व नगदी सहित ६ लाख ८६ हज़ार पांच सौ रूपये का माल बरामद किया l जीआरपी के अनुसार यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी l
इटारसी : जीआरपी ने किया बड़ा खुलासा