पिपरिया :  मछवासा नदी मे आज 69 वे दिन स्टॉप डैम में पानी के कारण पिछले दिनों काम रुक गया था। इसके बाद भी श्रमदानियों ने हार नही मानी और मार्गदर्शक विनोद कटकवार के नेतृत्व में स्टॉप डैम में जहां निर्माण चल रहा है वहाँ का पानी हटाना शुरू किया l पानी हटाने में 4.30 बजे सफलता मिल गई । अब काम निर्माण ऐजेंसी का होगा जो शायद कल सुबह से पुनः निर्माण कार्य मे जुट जाएगी । अब स्टॉप डैम बनकर ही रहेगा। यह कहना जय माता दी समिति के सदस्यों का हैं जो कि एक जुनून के साथ मध्य प्रदेश में पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा पुरुस्कृत की गई थी l