इटारसी : पुलिस ने इटारसी रेलवे स्टेशन से हत्या और लूट के आरोपियों को गिरफ्तार किया है l एसडीओपी अनिल शर्मा और आईपीएस अमित कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि 5 जून को हुई एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या और लूट के आरोपियों सागर और मोहित को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है l बता दें कि इटारसी थाना क्षेत्र में विगत एक माह में हत्या की लगभग आधा दर्जन घटनाएँ हो चुकी हैं l