होशंगाबाद : मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजनांतर्गत जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन 10 जून को प्रात: 10 बजे से होशंगाबाद की कृषि उपज मंडी में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय किसान सम्मेलन में म.प्र. विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
कलेक्टर प्रियंका दास ने किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के उप संचालक एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को किसान सम्मेलन से संबंधित सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। किसान सम्मेलन में जिले के 60 हजार 913 किसानों को कुल 207.28 करोड़ रूपये की राशि का भुगतान उनके खाते में किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जबलपुर से जारी उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा।