होशंगाबाद :  प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 जून को सांय 7.30 बजे से प्रदेश वासियों से दिल की बात करेंगे। दिल की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आकाशवाणी, दूरदर्शन एवं सभी इलेक्ट्रानिक चैनल एवं सोशल मिडिया पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री प्रदेश वासियों से सम सामयिक विषयों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री के दिल की बात कार्यक्रम के लिए आम जनता से सुझाव भी आमंत्रित किये गये हैं।