होशंगाबाद :  जिले को कुपोषण मुक्त करने हेतु नवाचार के रूप में अटल बाल पालक अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत समाज के प्रबुद्ध वर्गों को उक्त अभियान से जोडा गया है। अटल बाल पालक के रूप में जिले के निजी शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक भी उक्त अभियान से जुडे हुए हैं तथा निरंतर आंगनबाडी केंद्रों का भ्रमण कर कुपोषित बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ परीक्षण व उपचार कर रहे हैं।

              निजी चिकित्सक कुपोषित बच्चों के अभिभावकों की काउंसलिंग भी कर रहे हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री संजय त्रिपाठी ने बताया कि लायन्स क्लब अटल बाल पालक द्वारा जिले के समस्त निजी क्लीनिकों, अस्पतालों में कुपोषित बच्चों का नि:शुल्क उपचार किये जाने संबंधी बोर्ड लगाए गए है ताकि अधिकाधिक कुपोषित बच्चों को नि:शुल्क चिकित्सकीय लाभ प्राप्त हो सके।

             अटल बाल पालक के रूप में निजी चिकित्सक शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ यू.के. शुक्ला, डॉ आनंद पाठक, डॉ बी.एम. मालवी, डॉ आर.के. गक्खर, डॉ अतुल सेठा, डॉ के.जी. हुरकट, डॉ ए.के. जैन जुडे हुए हैं जिनके द्वारा निरंतर कुपोषित बच्चों का नि:शुल्क उपचार कर दवाईयां वितरित की जा रहीं है। साथ ही उनके अभिभावकों की काउंसलिंग भी की जा रही है।