होशंगाबाद :  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 9 जून को होशंगाबाद जिले के भ्रमण पर रहेंगे। मुख्यमंत्री चौहान 9 जून को दोपहर 3.40 बजे भोपाल से होशंगाबाद के लिए रवाना होगे। मुख्यमंत्री का आगमन सांय 4 बजे होशंगाबाद में होगा। मुख्यमंत्री होशंगाबाद में भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान सांय 5:45 बजे होशंगाबाद से प्रस्थान करेंगे।

               प्रदेश के आयुष, कुटीर, ग्रामोद्योग एवं लोक स्वास्थ यांत्रिकी राज्य मंत्री तथा होशंगाबाद जिले के प्रभारी मंत्री जालमसिंह पटेल 9 जून को जिले के भ्रमण पर रहेंगे। प्रभारी मंत्री पटेल 9 जून को दोपहर 12 बजे भोपाल से होशंगाबाद के लिये प्रस्थान करेंगे तथा उनका आगमन दोपहर 2 बजे होशंगाबाद में होगा। प्रभारी मंत्री सायं 4 बजे मुख्यमंत्री के साथ महिला मोर्चा के सम्मेलन में शामिल होंगे तथा सायं 6:36 बजे होशंगाबाद से श्रीधाम के लिये प्रस्थान करेंगे।