मधुबनी : ग्राम चतरा वेलदेरही के नागरिकों ने शिकायत की है कि राशन दुकान संचालक महेंद्र चौधरी द्वारा नियमों के अनुसार राशन वितरण न करके राशन की कालाबाजारी की है l नागरिकों का कहना है कि ग्राम वेलदेरही के राशन दुकान संचालक महेंद्र चौधरी ने माह अप्रेल-मई २०१८ का खाद्ध सुरक्षा एवं अन्तोदय योजना का अनाज वितरण नहीं किया है और उस अनाज को कालाबाजारी करके बेंच दिया है l
ग्राम के राशन कार्ड धारियों ने सामूहिक हस्ताक्षर युक्त एक आवेदन देकर अनाज की कालाबाजारी और सेल्समेन की संपत्ति की जाँच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है l