शाजापुर में 24 जनवरी से 27 जनवरी तक 4 दिवसीय शाजापुर उत्सव मनाए जाने हेतु आज विधायक श्री अरूण भीमावद, कलेक्टर श्रीमती अलका श्रीवास्तव के नेतृत्व में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नगर की विभिन्न संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। शाजापुर उत्सव मनाए जाने के लिए नगर कि विभिन्न संस्थाओं ने सहर्ष विभिन्न गतिविधियों के लिए अपनी और से भागीदारी करने की जिम्मेदारी स्वीकारी। विधायक श्री अरूण भीमावद ने सभी संस्थाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि शाजापुर उत्सव के आयोजन से शाजापुर को पहचान मिलेंगी वही स्थानीय प्रतिभाओं को कलां के प्रदर्शन का मौका मिलेंगा। उन्होंने कहा कि आयोजन के स्वरूप में भव्यता लाने के लिए नगर के लोगों से अनुरोध किया कि वे सार्थक प्रयास करें और संजीदगी के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन करें। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती अलका श्रीवास्तव ने कहा कि यह उत्सव शाजापुर के लोगों के लिए है, इसलिए सभी लोग जुड़े और शाजापुर उत्सव को सफल बनाए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने कहा कि उत्सव का आयोजन उल्लाहस और आनन्द के लिए किया जाता है। जिससे सभी लोग रोजमर्रा के कामों से उत्पन्न तनाव मुक्त होकर आनन्द का अनुभव करते है। उन्होंने शासन द्वारा प्रारंभ किए गए आनन्द विभाग की जानकारी देते हुए सभी से अपील की कि वे आनन्द विभाग की वेबसाइट पर अपना पंजीयन कराकर आनन्दक बनें। शाजापुर उत्सव के लिए भागीदार संस्थाऐं 24 जनवरी को शाजापुर उत्सव का शुभारंभ होगा इस दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसका जिम्मा लघु उद्योग भारती संस्था द्वारा लिया गया है। इसी दिन शाम को वायलिन, तबला, राकबैण्ड कार्यक्रम होगा, जिसका जिम्मा किराना व्यवसाय संघ ने लिया। 25 जनवरी को दिन के समय मांडने, संजाबाई, मेंहदी आदि प्रतियोगिताएं होगी इसकी जिम्मेदारी लायनेस क्लब एवं अंकुर प्रगतिशील महिला मंडल ने ली। 26 जनवरी को शाम को होने वाले आयोजन की जिम्मेदारी पैट्रोल पंप एसोसिएशन ने ली। 27 तारीख को दिन के समय होने वाली साईकिल रेस, पतंगबाजी, गिल्ली डण्डा प्रतियोगिता के आयोजन की जवाबदारी जीवाजी क्लव द्वारा ली गई। इसी दिन शाम को कवि सम्मेलन के आयोजन की जिम्मेदारी आटोमोबाईल डीलर एसोसिएशन द्वारा ली गई। इसके अलावा आमंत्रण पत्रों के छपाई की जवाबदारी जीवाजी क्लब ने ली। बाबा आटोमोबाईल द्वारा प्रचार प्रसार के लिए लगने वाले बैनर। भारत विकास परिषद द्वारा मंच पर लगने वाले बैनर एसआर डिजिटल द्वारा निःशुल्क वीडियों ग्राफी एवं फोटो ग्राफी की जवाबदारी ली गई। इस अवसर पर सहायक संचालक शिक्षा श्री विवेक दुबे ने कार्यक्रम की रूप रेखा एवं संभावित व्यय की जानकारी दी। इस मौके पर मंडी अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रमेश चन्द्र पाटीदार, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि क्षितिज भट्ट, श्री शीतल भावसार, श्रीमती गायत्री विजयवर्गीय, श्रीमती प्रभा पाण्डेय, ला. कविता दुबे, संध्या शर्मा, श्री भूपेन्द्र नायक, श्री मनीष सोनी, श्री माणकचन्द बोथरा, श्री जगदीश भावसार, श्री किरणसिंह ठाकुर, श्री नवनीत दुबे, श्री आशीष नागर, श्री गोविन्द नायक, श्री लक्ष्मीकांत माहेश्वरी, श्री मकबूल वारसी, श्री विनोद भावसार सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद थे।
शाजापुर उत्सव में नगर के प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिक एवं संस्थाऐं भागीदारी करेंगी शाजापुर उत्सव के लिए बैठक सम्पन्न