होशंगाबाद : कलेक्ट्रेट के रेवा सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर प्रियंका दास ने समाधान ऑनलाईन की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समाधान ऑनलाईन में चयनित विषयों से संबंधित शिकायतों के निराकरण को प्राथमिकता दे।
समाधान ऑनलाईन के लिए चयनित प्रश्नो से मिलते-जुलते अपने जिले के प्रकरणो की जानकारी लेकर समाधान में चयनित विषयों से संबंधित किसी भी शिकायत को लंबित न रखे। यदि बजट आवंटन के अभाव में निराकरण संभव नही है तो शासन को पत्र लिखकर सूचित अवश्य करे। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी अपने स्तर पर कार्यवाही लंबित न रखे। अपनी तरफ से समस्त कागजी कार्यवाही लंबित न रखे। अपनी तरफ से समस्त कागजी कार्यवाही पूर्ण करे।
साथ ही समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम में शिकायतों पर की गई कार्यवाही से संबंधित संपूर्ण जानकारी लेकर आएं। उन्होंने कहा कि अगले माह के लिए समाधान में चयनित विषयों पर कार्यवाही प्रारंभ करे। स्पेशल क्लोज शिकायतो का पुनरावलोकन करे। लेबल-4 पर लंबित शिकायतो के निराकरण के लिए एल-4 अधिकारी को पत्र लिखे। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीसी शर्मा एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।