होशंगाबाद : पटवारी भर्ती परीक्षा 2017 के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज परीक्षण, सत्यापन एवं काउन्सलिंग की तिथि 23 जून 2018 निर्धारित की गई है। शेष कार्यवाहियां पूर्व में जारी निर्देशानुसार ही की जाएगी। उपायुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त ने सभी जिलो के कलेक्टर्स को निर्देश दिए है कि वे अभ्यर्थियों को सूचित करे एवं अपने जिले की वेबसाईट एवं समाचार पत्र में भी इस आशय की सूचना प्रकाशित कराएं जिससे अभ्यार्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उल्लेखनीय है कि पटवारी भर्ती परीक्षा 2017 के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज परीक्षण की तिथि पूर्व में 26 मई को निर्धारित की गई थी किन्तु उच्च न्यायालय द्वारा पटवारी नियुक्ति स्थगित किये जाने के कारण 26 मई को आयोजित होने वाली दस्तावेज सत्यापन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। वर्तमान में उच्च न्यायालय ने काउंसलिंग पर लगी रोक को हटा लिया है। अब सभी अभ्यर्थियो के दस्तावेज परीक्षण का कार्य 23 जून को किया जाएगा l
होशंगाबाद : पटवारी भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन 23 जून को