पेंड्रा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्रालय की खेलो इंडिया खेलो के तहत कर्नाटक में मल्टी एक्टिविटी स्केटिंग मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था l जिसमें छत्तीसगढ़ के भी प्रतिभागियों सहित कुल 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया था l प्रतियोगिता में पेंड्रा के आर्यन उपाध्याय 72 घंटे लगातार स्केटिंग कर अन्य प्रतिभागियों के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया l

       प्रतियोगिता में अलग-अलग केटेगरी के 8 वर्ल्ड रिकॉर्ड बने जिसमें सबसे ज्यादा प्रतिभागियों के साथ सबसे ज्यादा 72 घंटे तक लगातार स्केटिंग करने का भी रिकॉर्ड भी शामिल है इसमें इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एशिया पैसिफिक वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ अन्य वी आर वर्ल्ड रिकॉर्ड बने l अभावों के बीच आर्यंस ने पेंड्रा के गुरुकुल मैदान में अपने कोच मनीष सिंह के साथ इसकी तैयारी की थी मनीष सिंह भी 30 घंटे तक लगातार स्केटिंग कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं उनका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है l

      आज प्रतियोगिता में भाग लेकर मनीष सिंह के साथ उनका छात्र आर्यन उपाध्याय जब पेंड्रा पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने उनका बाजे गाजे के साथ आतिशी स्वागत किया l  प्रतियोगिता में भाग लेकर रिकॉर्ड बना कर लौटे आर्यन ने अपनी रिकॉर्ड का पूरा श्रेय अपने कोच मनीष सिंह को दिया, वहीं मनीष सिंह ने आगे भी अपने छात्रों के साथ और भी रिकॉर्ड बनाने और अच्छा परफॉर्मेंस करने की बात कही l