पिपरिया : जिले के प्रभारी मंत्री जालम सिंह पटेल का पिपरिया आगमन हुआ। पवन एक्सप्रेस से प्रभारी मंत्री पटेल यहां बीजेपी युवा मोर्चा,व कार्यकर्ता परिचय कार्यक्रम में शिरकत करने बीजेपी कार्यालय पहुंचे।
उन्होंने कहा कि सरकार सही दिशा में काम कर रही है l
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि किसानों को क्रेडिट कार्ड एवं सम्मान देने का श्रेय अटल बिहारी वाजपेई को जाता है l हमारी सरकार ने किसानों को कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया है l और कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे है l कार्यक्रम में उन्होंने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जबाब भी दिए और समस्याओं के निराकरण का आश्वासन भी दिया l