पिपरिया : पिपरिया पुलिस ने एक अंधे क़त्ल का पर्दाफाश कर दिया है l जानकारी के अनुसार सरदार वार्ड में 10 मई को सोनू उर्फ सचेन्द्र ठाकुर 40 वर्ष की लाश उसी के घर के छत पर मिली थी। जिसके गले पर रस्सी के निशान थे। सोनू मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की, शुरुआती तौर पर परिजनों के लिए बयानों के आधार पर पत्नी पिंकी ठाकुर 30 वर्ष सवालों का जबाब देने में आना कानी कर रही थी। इस कारण म्रतक की पत्नी की सन्देहात्मक भूमिका नजर आई । थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे द्वारा महिला टीम का गठन किया गया, जिसमे एस आई शिल्पा कौरव की मुख्य भूमिका रही।

           इन्होंने आरोपी महिला से पूछताछ में पाया कि, आरोपी अमर पुरविया उर्फ अमन पिता हरप्रसाद 22 वर्ष की उसके पति से दोस्ती थी, ओर दोनो के घरों की छतें पास पास थी। किसी तरह म्रतक की पत्नी के सम्पर्क में आने के बाद दोनो रात में छत पर मिलते थे। घटना वाली रात को भी दोनों छत पर थे। 12 बजे के दरमियान पति सोनू पत्नी को देखने छत पर पहुचा। प्रेमी अमन और पिंकी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। आरोपी अमन और पिंकी ने मिलकर रस्सी से गला दबाया, फिर दुपट्टे से गला बांध कर आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की गई। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।