भोपाल : किसानों द्वारा बुलाई गई दस दिवसीय हड़ताल का सोमवार को चौथा दिन है l आज भी देशभर में किसानों के इस आंदोलन के कारण सब्जियों, दूध आदि के दामों में बढ़ोतरी दिखाई पड़ सकती है l पिछले तीन दिनों से अभी तक किसानों ने शांतिपूर्वक आंदोलन किया है l 

         राष्ट्रीय किसान महासंघ ने 130 संगठनों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन और हड़ताल का ऐलान किया है l किसानों का यह 10 दिवसीय आंदोलन सब्जियों के न्यूनतम मूल्य, समर्थन मूल्य और न्यूनतम आय समेत कई मुद्दों को लेकर किया गया है l 

        किसानों ने पंजाब और हरियाणा में विरोध जताते हुए सड़कों पर सब्जियां फेंकी l  जिसके कारण शहरों में सब्जियों के दाम आसमान को छू रहे हैं l  देश के 22 राज्यों में कई किसान संगठन संयुक्त रुप से प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी उपज के लिए लाभकारी दाम, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने एवं कृषि ऋण माफ करने की मांग कर रहे हैं l