नई दिल्ली : हाल ही में हुए उपचुनावों में भाजपा को मिली करारी हार से पार्टी बेकफुट पर है और उनके सहयोगी दलों ने भी अपने रंग दिखाना शुरू कर दिए हैं l इसी बीच यूपी में कैराना और नूरपुर में मिली हार के बाद मुख्यमन्त्री योगी अमित शह से मिलने वाले हैं l
योगी यहां बीजेपी मुख्यालय में शाह के साथ बैठक करेंगे l उपचुनाव के नतीजों के बाद योगी-शाह की ये पहली मुलाकात है l इसी बीच योगी आदित्यनाथ नई दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंचे, यहां उन्होंने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के स्वास्थ्य की जानकारी ली l यहां योगी उनके परिवार के सदस्यों से भी मिले l केशव प्रसाद मौर्य काफी दिनों से एम्स में भर्ती हैं l
बता दें कि अपने एक साल के कार्यकाल में खुद की और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सीट गंवा बैठे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं l कैराना लोकसभा सीट पर हुए उपचुनावों ने उनके खाते में एक और हार लिख दी, वहीं बीजेपी का गढ़ माने जाने वाले नूरपुर विधानसभा की सीट भी योगी नहीं बचा पाए हैं l गौरतलब है कि 2017 में सरकार बनने के बाद योगी ना ही चुनाव जितवा पाए हैं और सरकार के मोर्चे पर भी अभी तक फेल होते ही नज़र आए हैं l