पिपरिया : हिमाचल में आयोजित राष्ट्रीय वॉरियर्स आल इंडिया कराते चैम्पियनशिप में पिपरिया के नगर के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल l प्रतियोगिता में रुद्रांश पटेल ने स्वर्ण पदक व काता में रजत पदक, कुनाल दास ने रजत पदक, श्रुति माहेश्वरी ने कांस्य पदक, युक्ति बलदुआ ने दो कांस्य पदक, फाइट और काता इवेंट में जीते ।,इनके मुकाबले वर्ल्ड कराते फेडरेशन के रूल के अनुसार हुए,।
एसजीएफआई कोच धर्मेन्द्र झा ने इन खिलाड़ियो को पिपरिया में प्रशिक्षण दिया एवम् मध्य प्रदेश का नेतृत्व किया l ये प्रतियोगिता सोलन में 25 से 27 मई में आयोजित हुई, इसमें मध्य प्रदेश के 80 खिलाड़ियो ने हिस्सा लिया और कुल 450 खिलाड़ी इसमें शामिल हुए। पिपरिया में इन खिलाडियो को कोच धर्मेन्द्र झा ने दीन दयाल पार्क मोहता प्लाट में 6 माह तक ट्रेनिंग दी । उसका फल उन्हें मिला इसलिए हिमाचल में जिले की छोटी सी तहसील के खिलाड़ियों ने लहराया परचम l
स्टेशन पर ट्रेन से उतरते ही सभी के परिवार बालो ने औऱ अनेक समाज सेवी संस्थायो ने माला पहनाकर मिठाई खिलाई और स्टेशन से मंगलबारा बाजार और माता मंदिर तक ढोल नगाड़ों के साथ भव्य जुलूस निकाला l खिलाडियों का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत l