होशंगाबाद :  प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 5 जून को सायं 4 बजे से समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी संभाग के कमिश्नर्स एवं समस्त कलेक्टर्स से रूबरू चर्चा करेंगें। मुख्यमंत्री चौहान समाधान ऑनलाईन के माध्यम से शिकायतकर्ताओं से संबंधित भू अर्जन के मुआवजा, गांव की बेटी योजना, माटीकला, कुम्हार गतिविधियों से संबंधित चर्चा करेंगें। मुख्यमंत्री समूह जल योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, गृह निर्माण मंडल, कालोनी के रखरखाव से संबंधित शिकायत की समीक्षा करेंगें।

              मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह, राज्य व संघ लोक सेवा परीक्षा की पुरुस्कार राशि, प्रशंसा पत्र न मिलना, अनुकंपा पेंशन, लघुवनोपज, तेंदुपत्ता, तेंदुपत्ता बीमा प्रकरण, महुआ, अचार, जडी-बूटी से संबंधित वन विभाग की शिकायतों, मुख्यमंत्री की योजनाओं का लाभ न मिलने , इंदिरा गांधी मातृत्व सहायता योजना अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को किश्तों का वितरण न होना, मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना, आवास भत्ता योजना की राशि प्राप्त न होना। विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने, कक्षा 10वी एवं 12वी परीक्षा के अभिलेखों, अंकसूची न मिलने, उपार्जन का भुगतान न होने से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करेंगें।