होशंगाबाद :  म.प्र.शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थी योजना अंतर्गत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 9 जून को लाल परेड ग्राउंड भोपाल में लैपटॉप क्रय करने हेतु राशि का वितरण किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत म.प्र.माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12 वीं की वर्ष 2017-18 की परीक्षा में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अद्र्ध घुमक्कड़ वर्ग के 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों तथा अन्य वर्गो के 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियो को लैपटॉप क्रय हेतु राशि प्रदान की जाएगी। लोक शिक्षण संस्था द्वारा स्पष्ट किया गया है कि स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश जो पूर्व में जारी किये गये थे योजना के स्वरूप अथवा पात्रता में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नही किया गया है।